शेयर मंथन में खोजें

घरेलू बाजार की नजर तिमाही नतीजों पर : नीरज दीवान (Neeraj Dewan)

भारतीय शेयर बाजार सकारात्मक रुझान के साथ सीमित दायरे में नजर आ रहा है। 
आने वाले दिनों में निफ्टी को 5750-5700 पर मजबूत सहारा मिलेगा। मेरा कहना है कि अब नतीजों का मौसम शुरू होने वाला है। बाजार की नजर इस बात पर रहेगी कि कंपनियाँ अपने तिमाही नतीजों में इस कारोबारी साल के बाकी समय के बारे में किस तरह के अनुमान सामने रखती हैं। इसके अलावा घरेलू बाजार की दृष्टि अमेरिका पर लगी हुई है। अमेरिका की कर्ज सीमा 17 अक्टूबर 2013 को खत्म हो रही है। कमजोर तिमाही नतीजों और अमेरिका की कर्ज सीमा को लेकर सकारात्मक संकेत नहीं मिलते हैं, तो इस दशा में घरेलू बाजार पर दबाव बनेगा। 
क्षेत्रों के लिहाज से बैंक ठीक लग रहा है। मुझे बैंक क्षेत्र कारोबारियों के लिहाज से ज्यादा अच्छा लग रहा है। अगर खास शेयरों की बात करें, तो मध्यम और लंबी अवधि के लिए एसबीआई के शेयर को गिरावट पर जमा करें और लार्सन ऐंड टुब्रो के शेयरों को खरीदें। निवेशक लंबी अवधि के लिहाज से जाइडस वेलनेस और रैलीस इंडिया के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। (इनमें विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।) नीरज दीवान, निदेशक, क्वांटम सिक्योरिटीज (Neeraj Dewan, Director, Quantum Securities)
(शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी