शेयर मंथन में खोजें

सितंबर निफ्टी (Nifty) निपटेगा 6000 के आसपास : नीरज दीवान (Neeraj Dewan)

भारतीय शेयर बाजार सकारात्मक रुझान के साथ सीमित दायरे में नजर आ रहा है।
आने वाले दिनों में निफ्टी को 5750 पर मजबूत सहारा मिलेगा। अगर घरेलू बाजार में तेजी आती है, तो निफ्टी 6100 और 6150 तक चढ़ सकता है। मुझे अभी घरेलू बाजार की चाल अंतरराष्ट्रीय संकेतों पर निर्भर दिख रही है। इस हफ्ते सितंबर वायदा सीरीज का निपटान (एक्सपायरी) है। मेरा मानना है कि सितंबर निफ्टी का निपटान 6000 के आसपास में हो सकता है।
क्षेत्रों के लिहाज से धातु और कैपिटल गुड्स ठीक लग रहें हैं। अगर खास शेयरों की बात करें, तो मध्यम और लंबी अवधि के लिए ऐक्सिस बैंक और लार्सन ऐंड टुब्रो के शेयरों को खरीदें। निवेशक लंबी अवधि के लिहाज से कैडिला फार्मा के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा आईटीसी के शेयर को 290-300 रुपये के आसपास लंबी अवधि के लिहाज से खरीदारी करें। (इनमें विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।) नीरज दीवान, निदेशक, क्वांटम सिक्योरिटीज (Neeraj Dewan, Director, Quantum Securities)
(शेयर मंथन, 24 सितंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!