शेयर मंथन में खोजें

घरेलू बाजार की नजर संसद पर : अरविंद पृथी (Arvind Pruthi)

भारतीय शेयर बाजार आज सुस्त वैश्विक संकेतों के बीच एक सीमित दायरे में नजर आ रहा है।

अभी घरेलू बाजार की नजर संसद पर लगी हुई है। आज खुदरा क्षेत्र में विदेशी निवेश के मुद्दे पर लोकसभा में बहस के बाद मतदान होना है। मेरा मानना है कि अगर सरकार इस मुद्दे पर संसद के विश्वास को जीत लेती है, तो बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी। इस दौरान निफ्टी 6000 के स्तर के ऊपर भी जा सकता है। इसके अलावा नकदी (लिक्विडिटी) का असर घरेलू बाजार में जारी रहेगा, जिससे बाजार को मजबूती मिलेगी। लेकिन घरेलू बाजार को नकारात्मक संकेत मिलते हैं, तो निफ्टी को 5750 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा।
मेरी निवेशकों को सलाह है कि जिन्हें बाजार के इन स्तरों पर अच्छा मुनाफा मिल रहा है, तो वे 25% तक मुनाफावसूली कर सकते हैं। मुझे रेटिंग एजेंसी क्रेडिट एनालिसिस एंड रिसर्च लिमिटेड (केयर) का आईपीओ निवेश के लिहाज से अच्छा लग रहा है। अरविंद पृथी, निवेश सलाहकार (Arvind Pruthi, Investment Advisor)
(शेयर मंथन, 04 दिसंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी