शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) के नतीजे पर बाजार की नजर : अरविंद पृथी (Arvind Pruthi)

भारतीय शेयर बाजार एक सीमित दायरे में नजर आ रहा है।

निफ्टी (Nifty) को 6030 के स्तर कड़ी बाधा का सामना करना पड़ रहा है। अगर निफ्टी इस स्तर को तोड़ने में कामयाब होता है, तो बाजार की दिशा ऊपर की ओर जा सकती है। लेकिन ऐसा न होने पर निफ्टी 5850 तक गिर सकता है। एफआईआई (FII) की ओर से खरीदारी जारी है और यह बाजार के लिए अच्छी बात है, लेकिन जब उन्हें ऐसा प्रतीत होगा कि बाजार तकनीकी रूप से कमजोर है। ऐसी अवस्था में एफआईआई बिकवाली का रुख कर सकते हैं। अभी बाजार की नजर इन्फोसिस (Infosys) के नतीजों पर लगी हुई है। इस नतीजे के बाद ही बाजार की अगली चाल नजर आयेगी।

मेरी निवेशकों को सलाह है कि चुनिंदा बड़ी कंपनियों के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। जिन निवेशकों को बाजार के इन स्तरों पर अच्छा मुनाफा मिल रहा है, तो वे 25% तक मुनाफावसूली कर सकते हैं। अरविंद पृथी, निवेश सलाहकार (Arvind Pruthi, Investment Advisor)
(शेयर मंथन, 09 जनवरी 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी