शेयर मंथन में खोजें

राजनीतिक हलचल से घरेलू बाजार में अनिश्चितता : अरविंद पृथी (Arvind Pruthi)

भारतीय शेयर बाजार में पिछले दिनों गिरावट की वजह से आज मजबूती नजर आ रही है, लेकिन मुझे बाजार का रुझान नकारात्मक नजर आ रहा है।
निफ्टी को 5700 के स्तर पर सहारा मिलेगा, जबकि इसे 5800 के स्तर पर बाधा का सामना करना पड़ेगा। मेरा कहना है कि वर्तमान समय में राजनीतिक उतार-चढ़ाव की वजह से घरेलू बाजार में अनिश्चितता का माहौल है। बाजार में एफआईआई की ओर से नया निवेश नहीं आ रहा है। अगर वैश्विक संकेत नकारात्मक मिलते हैं, तो बाजार में दबाव बढ़ सकता है। साइप्रस को लेकर वैश्विक बाजार में अभी चिंता कायम है।
मेरी निवेशकों को सलाह है कि चुनिंदा बड़ी कंपनियों के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। लेकिन मँझोली कंपनियों के शेयरों से बचना ठीक रहेगा। अरविंद पृथी, निवेश सलाहकार (Arvind Pruthi, Investment Advisor) 
(शेयर मंथन, 21 मार्च 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख