शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 5450 पर मजबूत सहारा : अरविंद पृथी (Arvind Pruthi)

भारतीय शेयर बाजार में नकारात्मक रुझान का दबाव दिख रहा है।
निफ्टी (Nifty) को 5450 के स्तर पर सहारा मिलेगा। मेरा कहना है कि घरेलू बाजार को ठोस सकारात्मक संकेत नहीं मिल रहे हैं। देश में राजनीतिक अनिश्चितता की वजह से एफआईआई की ओर से बिकवाली हो रही है और अब एफआईआई के निवेश की दिशा अमेरिकी बाजारों की ओर जाती दिख रही है। हालाँकि आईआईपी के आँकड़े सकारात्मक आते तो बाजार को कुछ सहारा मिल सकता है। इसी हफ्ते इन्फोसिस के नतीजे घोषित होने वाले हैं। मेरा मानना है कि अगर इन्फोसिस के नतीजे अच्छे रहते हैं, तो आईटी क्षेत्र को बल मिल सकता है।
मेरी निवेशकों को सलाह है कि मौजूदा समय में उतार-चढ़ाव के दौर में बाजार से दूर रहना उनके लिए ठीक रहेगा। अगर निवेश करना भी है तो म्यूचुअल फंड में करें। अरविंद पृथी, निवेश सलाहकार (Arvind Pruthi, Investment Advisor) 
(शेयर मंथन, 10 अप्रैल 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख