शेयर मंथन में खोजें

घरेलू बाजार की नजर आरबीआई (RBI) के कदम पर : अरविंद पृथी (Arvind Pruthi)

भारतीय शेयर बाजार एक सीमित दायरे में रहेगा।
निफ्टी (Nifty) को 5800 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा। आने वाले समय में निफ्टी 6000 के स्तर तक चढ़ सकता है। मेरा कहना है कि घरेलू बाजार की नजर आरबीआई की आगामी बैठक पर लगी हुई है। घरेलू बाजार को उम्मीद है कि आरबीआई नीतिगत ब्याज दरों में कम से कम 0.25 अंक की कटौती कर सकता है और सीआरआर को भी कम कर सकता है। बाजार के लिए अच्छी बात है कि एफआईआई की ओर से लगातार खरीदारी जारी है।
क्षेत्रों के लिहाज से तेल-गैस ठीक नजर आ रहा है। अगर इस क्षेत्र के शेयरों की बात करें, तो ओएनजीसी, गेल इंडिया और रिलायंस इंडस्ट्रीज में मजबूती आती दिख रही है। मेरी सलाह है कि इनके शेयरों में कड़े घाटा सहने के स्तरों के साथ बने रहें। अगर नया निवेश करना है तो म्यूचुअल फंड में करें। अरविंद पृथी, निवेश सलाहकार (Arvind Pruthi, Investment Advisor) 
(शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी