शेयर मंथन में खोजें

मई निफ्टी (Nifty) निपटेगा 6150-6200 के दायरे में : अरविंद पृथी (Arvind Pruthi)

भारतीय शेयर बाजार आज सीमित दायरे में नजर आ रहा है।
घरेलू बाजार मौजूदा स्तरों पर जमता (कंसोलिडेट) हुआ दिख रहा है। आने वाले दिनों में निफ्टी में 6250 के स्तर पर मुनाफावसूली की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मेरा कहना है कि सोना और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर बाजार पर पड रहा है। इसके अलावा नकदी (लिक्विडिटी) की वजह से बाजार को बल मिल रहा है। अगले हफ्ते मई वायदा सीरीज का निपटान है। मेरा मानना है कि मई निफ्टी का निपटान 6150-6200 के दायरे में होगा। बाजार की नजर एसबीआई के नतीजों पर लगी हुई है। मेरा मानना है कि एसबीआई के नतीजे बाजार की उम्मीदों के अनुसार रहेंगे। 
क्षेत्रों के लिहाज से दवा ठीक नजर आ रहा है। निवेशकों को मेरी सलाह है कि बाजार में गिरावट आने पर ही चुनिंदा कंपनियों के शेयरों में निवेश करें। अरविंद पृथी, निवेश सलाहकार (Arvind Pruthi, Investment Advisor) 
(शेयर मंथन, 21 मई 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख