शेयर मंथन में खोजें

सिद्धार्थ भामरे : इस साल एक दायरे में सीमित रहेगा शेयर बाजार

सिद्धार्थ भामरे
ईवीपी और शोध प्रमुख, रेलिगेयर ब्रोकिंग
इस साल भारतीय शेयर बाजार एक दायरे के अदंर ही घूमता नजर आयेगा। निवेशकों के लिए चुनिंदा शेयरों पर आधारित मौके बनते रहेंगे।

मेरे विचार से अगले छह महीनों में निफ्टी 17500 से 18500 के बीच रहेगा। इस दौरान सेंसेक्स 58000-62000 के बीच रहने की संभावना है। वहीं अगले 12 महीनों में निफ्टी को 19100 के स्तर के आस-पास होना चाहिए। सेंसेक्स साल भर में 65,000 पर पहुँच सकता है।
अगले छह महीनों में भारतीय बाजार को प्रभावित करने वाले कारकों में कच्चे तेल के दाम और वैश्विक अर्थव्यवस्था सबसे प्रमुख रहेंगे। इस दौरान भारत को प्रभावित करने में डॉलर इंडेक्स की अहम भूमिका होगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अगले 12 महीनों के दौरान अपनी नीतिगत ब्याज दरों में 50-75 आधार अंक (बेसिस प्वाइंट) तक की वृद्धि कर सकता है। (शेयर मंथन, 26 जनवरी 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख