शेयर मंथन में खोजें

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की केन्या में संयंत्र खोलने की योजना

खबरों के अनुसार अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) केन्या में संयंत्र तैयार करने की योजना बना रही है।

कंपनी का यह संयंत्र बस असेंबली संयंत्र होगा। अशोक लेलैंड अपने वैश्विक विस्तार की योजना के अनुसार 70 करोड़ रुपये की लागत से यह संयंत्र तैयार करेगी।
बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर शुक्रवार के 91.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 92.00 रुपये पर खुला है। करीब सवा 1.30 बजे अशोक लेलैंड का शेयर 1.50 रुपये या 1.64% की मजबूती के साथ 93.20 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में अशोक लेलैंड के शेयर का उच्च स्तर 112.80 रुपये और निचला स्तर 74.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 18 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख