शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने बेची 2 सहायक कंपनियाँ

खबरों के अनुसार भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपनी 2 अफ्रीकी सहायक कंपनियों को बेच दिया है।

कंपनी ने अपना बैंक ऋण चुकाने के लिए इन दोनों कंपनियों को बेचा है। भारती एयरटेल से इसकी दोनों सहायक कंपनियाँ फ्रांस की ऑरेंज ने खरीदी हैं।
बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर बुधवार के 363.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 364.10 रुपये पर खुला है। शुरुआती कारोबार से ही भारती एयरटेल के शेयर में बढ़त का रुख रहा है। करीब 2.30 बजे भारती एयरटेल के शेयर में 3.45 रुपये या 0.95% की बढ़त के साथ 367.30 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 448.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 282.30 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 21 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख