शेयर मंथन में खोजें

आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग (IL&FS Engineering) को मिला ठेका

आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग (IL&FS Engineering) को 532.67 करोड रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका नागपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन से मिला है। इस ठेके के तहत कंपनी 7 मेट्रो स्टेशन और तीन एट-ग्रेड स्टेशनों की निर्माण करेगी। यह प्रोजेक्ट 110 हफ्तों में पूरा किया जाना है।
बीएसई में आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग का शेयर शुक्रवार के 50.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 57.05 रुपये पर खुला है। करीब सवा 12 बजे आईएलऐंडएफएस इंजीनियरिंग का शेयर 4.80 रुपये या 9.43% की बढ़त के साथ 55.70 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 93.70 रुपये और निचला स्तर 39.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख