शेयर मंथन में खोजें

इंडियाबुल्स हाउसिंग (Indiabulls Housing) के लाभ में 23.23% की बढ़त

इंडियाबुल्स हाउसिंग (Indiabulls Housing) के तिमाही लाभ में 23.23% की बढ़त हुई है।

पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी ने 511.27 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था। इसकी तुलना में कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में 630.05 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। इस बीच कंपनी की आमदनी भी 28.27% बढ़ कर 2,597.46 करोड़ रुपये हो गयी, जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 2,024.93 करोड़ रुपये थी।
शुक्रवार को बीएसई में इंडियाबुल्स हाउसिंग का शेयर 6.20 रुपये या 0.80% की बढ़त के साथ 764.05 रुपये पर बंद हुआ। कल कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 777.60 रुपये रहा था। साथ ही पिछले 52 हफ्तों में इंडियाबुल्स हाउसिंग के शेयर का उच्च स्तर 820.00 रुपये और निचला स्तर 551.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख