शेयर मंथन में खोजें

तो इसलिए अपर गंगेज शुगर्स (Upper Ganges Sugars) को मिली ऋणदाताओं की मंजूरी

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निर्देश पर अपर गंगेज शुगर्स (Upper Ganges Sugars) के ऋणदाताओं की बैठक हुई।

इस बैठक में कंपनी के सुरक्षित ऋणदाताओं ने अपर गंगेज शुगर्स, अवध शुगर मिल्स, पलश सिक्योरिटीज, इलाहाबाद कैनिंग, गंगेज सिक्योरिटीज, सिनाटोलिएह टी, वैशाली शुगर, मगध शुगर और अवध शुगर ऐंड एनर्जी और इनके शेयरधारकों तथा ऋणदाताओं के बीच व्यवस्था की समग्र योजना को मंजूरी दे दी।
शुक्रवार को बीएसई में अपर गंगेज का शेयर 60.35 रुपये या 13.51% की शानदार मजबूती के साथ 507.15 रुपये पर बंद हुआ। कल कंपनी का शेयर 527.80 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा, जो कि इसका पिछले 52 हफ्तों की अवधि का उच्च स्तर भी है। साथ ही पिछले 52 हफ्तों में अपर गंगेज के शेयर का निचला स्तर 30.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 जुलाई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख