शेयर मंथन में खोजें

वेलस्पन इंडिया (Welspun India) के तिमाही लाभ में गिरावट

वेलस्पन इंडिया (Welspun India) के तिमाही लाभ में गिरावट और आमदनी में बढ़त हुई है।

वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ और आमदनी क्रमश: 188.06 करोड़ रुपये और 1,194.82 करोड़ रुपये रहे थे। इसकी तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का लाभ 182.05 करोड़ रुपये और आमदनी 1,386.27 करोड़ रुपये रही। इस तरह वेलस्पन इंडिया के लाभ में 3.19% की गिरावट और आमदनी में 16.02% की बढ़त हुई है।
आज बीएसई में वेलस्पन इंडिया के शेयर ने बेहद मामूली गिरावट के साथ शुरुआत की। कंपनी का शेयर शुक्रवार के 102.15 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की गिरावट के साथ 101.10 रुपये पर खुला है। करीब सवा 1 बजे वेलस्पन इंडिया के शेयर में 2.85 रुपये या 2.79% की मजबूती के साथ 105.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 01 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख