शेयर मंथन में खोजें

बेहतर तिमाही नतीजों से इंडियन बैंक (Indian Bank) का शेयर 20% उछला

इंडियन बैंक (Indian Bank) ने अपने तिमाही नतीजे घोषित कर दिये हैं।

पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी के लाभ में 42.77% और आमदनी में 0.41%की मामूली बढ़त हुई है। बैंक का लाभ 215.27 करोड़ रुपये से बढ़ कर 307.35 करोड़ रुपये और आमदनी 4,494.53 करोड़ रुपये से बढ़ कर 4,512.96 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में इंडियन बैंक का शेयर सोमवार के 155.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 155.40 रुपये पर खुला। करीब सवा 12 बजे तक लाल रेखा के आस-पास रहने के बाद नतीजे आने पर इसके भाव में तेजी से बढ़त शुरू हुई। कारोबार के अंत में इंडियन बैंक का शेयर 31.00 रुपये या 19.97% की बढ़त के साथ 186.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख