शेयर मंथन में खोजें

मदरसन सूमी (Motherson Sumi) को मिली निदेशक मंडल से मंजूरी, शेयर 4.33% उछले

निदेश मंडल से मंजूरी मिलने के बाद बीएसई में मदरसन सूमी के शेयर में मजबूती देखने को मिल रही है।

निदेश मंडल ने कंपनी की राशि जुटाने की योजना को मंजरी दे दी है। कंपनी ने यह घोषणा कल बजार बंद होने के बाद की जिसका असर आज बीएसई में कंपनी के शेयर में देखा जा सकता है। आज यह शेयर बढ़त के साथ 339.90 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह शेयर 347 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 334.50 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.05 बजे कंपनी के शेयर 14.25 रुपये या 4.33% की बढ़त के साथ 343.50 रुपये पर चल रहा है। निदेशक मंडल ने कंपनी को 1.78 करोड़ इक्विटी शेयरों के आवंटन या कंपनी के विदेशी प्रमोटर सुमितोमो वायरिंग सिस्टम्स को 562.50 करोड़ रुपये के विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉड जारी करने की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा निदेशक मंडल ने शेयरोंधारकों से क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट माध्यम से 3000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए मंजूरी लेने का फैसला भी किया है। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख