शेयर मंथन में खोजें

टेक सॉल्युशंस (Take Solutions) का लाभ 1% बढ़ा

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में टेक सॉल्युशंस का लाभ 1% 31.4 करोड़ रुपये हो गया है।

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में कंपनी को 31.1 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आमदनी 2% बढ़ कर 319.5 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले कारोबारी साल की अंतिम तिमाही में कंपनी की आमदनी 313.3 करोड़ रुपये रुपये रही थी। बीएसई में टेक सॉल्युशंस के शेयर आज गुरुवार को हल्की बढ़त के साथ खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 183.60 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 166.30 रुपये तक फिसला। कारोबार समाप्त होने पर कंपनी के शेयर 6.15 रुपये या 3.46% की गिरावट के साथ 171.75 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 2370.28 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 50 डीएमए के नीचे कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख