शेयर मंथन में खोजें

ब्रिगेड इंटरप्राइजेज (Brigade Enterprises) के लाभ में 12.95% की गिरावट

पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में ब्रिगेड इंटरप्राइजेज (Brigade Enterprises) का लाभ 12.95% घटा है।

कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में 25.40 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जबकि वित्त वर्ष 2016-17 की इसी अवधि में कंपनी को 22.11 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। हालांकि इस बीच कंपनी की आमदनी में 5.50% की वृद्धि हुई और यह 435.28 करोड़ रुपये से बढ़ कर 459.23 करोड़ रही।
आज बीएसई में ब्रिगेड इंटरप्राइजेज का शेयर बुधवार के 164.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मामूली गिरावट के साथ 164.05 रुपये पर खुला और 177.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। दूसरी ओर आज इसका निचला स्तर 159.75 रुपये रहा। अंत में ब्रिगेड इंटरप्राइजेज का शेयर 2.35 रुपये या 1.42% की बढ़त के साथ 167.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख