शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : भारत फोर्ज, थॉमस कुक, सीमेंस, फाइजर, गति और पीसी ज्वेलर

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें भारत फोर्ज, थॉमस कुक, सीमेंस, फाइजर, गति और पीसी ज्वैलर शामिल हैं।

भारत फोर्ज : कंपनी आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगी।
सीमेंस : कंपनी के तिमाही लाभ में 22.8% की गिरावट और आमदनी में 10.2% की बढ़त हुई है।
थॉमस कुक : कंपनी के तिमाही लाभ में 55.8% की वृद्धि हुई और इसका लाभ 62 करोड़ रुपये रहा।
किर्लोस्कर ऑयल : वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी के लाभ में 40.7% की वृद्धि हुई है।
गति : कंपनी के तिमाही लाभ में 20.5% और आमदनी में 2.2% की बढ़त हुई है।
फाइजर : फाइजर आज अपने अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे घोषित करेगी।
एनडीटीवी : मीडिया कंपनी एनडीटीवी भी आज ही अपने तिमाही नतीजे पेश करेगी।
दीपक फर्टिलाइजर : कंपनी नाइट्रिक एसिड उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए 550 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
पीसी ज्वेलर : पीसी ज्वैलर ने दिल्ली में अपना एक नया शॉरूम खोला है।
जेएमटी ऑटो : कंपनी 2 रुपये वाले प्रत्येक शेयर को 1 रुपये प्रति वाले 2 शेयरों में विभाजित करेगी। (शेयर मंथन, 05 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख