शेयर मंथन में खोजें

जमना ऑटो (Jamna Auto) का तिमाही लाभ 114% बढ़ा

जमना ऑटो (Jamna Auto) के लाभ में पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि 114% की बढ़त हुई है।

कंपनी ने 12.8 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले इस बार 27.4 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। साथ ही कंपनी की आमदनी में भी 15.6% की बढ़त हुई है। कंपनी की आमदनी भी 290 करोड़ रुपये से बढ़ कर 335.1 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में जमना ऑटो का शेयर 190.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 196.00 रुपये पर खुला है और शुरुआती कारोबार में ही 202.10 रुपये के उच्च स्तर तक पहुँचा। करीब पौने 10 बजे कंपनी का शेयर 5.95 रुपये या 3.12% की बढ़त के साथ 196.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख