शेयर मंथन में खोजें

इस कारण से आयी दीपक फर्टिलाइजर्स (Deepak Fertilisers) के शेयर में तेजी

बीएसई में दीपक फर्टिलाइजर्स ऐंड पेट्रोकेमिकल्स कॉरपोरेशन के शेयर में शुक्रवार सुबह से ही  तेजी  देखनेको मिल रही है।

कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी नाइट्रिक एसिड क्षमता के विस्तार की योजना बानायी है। कंपनी की मौजूदा क्षमता 840,000 एमटीपीए है। नाइट्रिक एसिड क्षमता बढ़ाने के साथ कंपनी की क्षमता में 148,000 एमटीपीए की वृद्धि होगी। इस योजना में 550 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। कंपनी के शेयर आज बीएसई में गुरुवार के 168.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 173 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 10.12 बजे कंपनी के शेयर 3.60 रुपये या 2.13% की मजबूती के साथ 172.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख