शेयर मंथन में खोजें

तो इसलिए मिली केसर टर्मिनल्स (Kesar Terminals) को शेयरधारकों की मंजूरी

केसर टर्मिनल्स (Kesar Terminals) को सालाना आम बैठक में अपने शेयरधारकों की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यह मंजूरी बोनस शेयर जारी करने और शेयरों के उप-विभाजन के लिए मिली है। केसर टर्मिनल्स 1:25 के अनुपात में यानी मौजूदा 25 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयरों के बदले 1 बोनस शेयर जारी करेगी, जिसके लिए कंपनी ने 13 अगस्त तय की है। साथ ही इसी तिथि पर कंपनी शेयरधारकों की मंजूरी मिलने से प्रति 10 रुपये अंकित मूल्य वाले शेयरों को प्रति 5 रुपये वाले 2-2 इक्विटी शेयरों में उप-विभाजित करेगी।
बीएसई में केसर टर्मिनल्स का शेयर 516.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 523.80 रुपये पर खुला और 545.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब साढ़े 11:50 बजे कंपनी का शेयर 11.85 रुपये या 2.29% की बढ़त के साथ 528.50 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 715.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 330.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 05 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख