शेयर मंथन में खोजें

अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) करेगी गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी

अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) 08 अगस्त को 425 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करेगी।

इनमें से 250 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों की परिपक्वता अवधि 5 साल और 175 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों की परिपक्वता अवधि 3 साल की होगी। कंपनी इन सभी डिबेंचरों को एनएसई में सूचीबद्ध करेगी।
बीएसई में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर आज सपाट 3,661.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर में बढ़त का रुख देखने को मिल रहा है। आज अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर का उच्च स्तर 3,832.70 रुपये रहा है। करीब 2:30 बजे कंपनी का शेयर 150.80 रुपये या 4.12% की बढ़त के साथ 3,811.80 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 3,832.70 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 2,581.15 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 05 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख