शेयर मंथन में खोजें

वेदांत (Vedanta) को वापस मिला आयात और पारगमन परमिट

वेदांत (Vedanta) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी को अपने गोवा स्थित कच्चा लोहे के व्यापार के लिए आयात और पारगमन परमिट वापस मिल गया है।

इससे पहले कंपनी का आयात और पारगमन परमिट 28 जुलाई को रद्द कर दिया गया था। इस परमिट में कंपनी को अपने अमोना में पिग लोह संयंत्र की घरेलू खपत के लिए कच्चे लोहे के आयात की मंजूरी दी गयी है।
बीएसई में वेदांत का शेयर 161.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 163.05 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 170.60 रुपये रहा है। करीब 3 बजे कंपनी के शेयर में 7.85 रुपये या 4.85% की बढ़त के साथ 169.65 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 175.20 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 58.10 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 05 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख