शेयर मंथन में खोजें

जुलाई में जेएलआर (JLR) की बिक्री बढ़ी

टाटा मोटर्स की जैगुआर लैंड रोवर की बिक्री में बढ़ोतरी हुयी है।

जुलाई में जेगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की बिक्री 34% बढ़ कर 44,486 यूनिट्स हो गयी है। यह जुलाई महीने में अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री है। जुलाई जेएलआर यूरोप रीटेल बिक्री 24% और यूके की बिक्री 38% रही है। वहीं चीन की रीटेल बिक्री में 64% की वृद्ध हुयी है। अमेरिका में जेएलआर की बिक्री सालाना आधार पर 51% बढ़ी है। कंपनी की यात्री और व्यावसायिक वाहनों की बिक्री (निर्यात सहित) 7% बढ़ कर 43,160 वाहन हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 40.154 वाहनों की बिक्री की थी। बीएसई में टाटा मोटर्स के शेयर आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 506 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 519.30 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 502.25 रुपये तक फिसला। अंत में यह 16.05 रुपये या 3.21% की बढ़त के साथ 516.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख