शेयर मंथन में खोजें

टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) का मुनाफा 20.67% बढ़ा

टाटा केमिकल्स को वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में 202.96 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

जो पिछले साल के मुकाबले 20.67% ज्यादा है। वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में कपनी को 168.19 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आय 2401.02 करोड़ रुपये से 16.16% घट कर 2,012.83 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में शुक्रवार को टाटा केमिकल्स के शेयर 19.90 रुपये या 4.37% की बढ़त के साथ 475.70 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 482.90 रुपये तक ऊपर चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 456 रुपये तक फिसला। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 11,611.96 करोड़ रुपये का है। वर्तमान में यह शेयर 50 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 06 अगस्तर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख