शेयर मंथन में खोजें

इसलिए मिली फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healcthcare) को निदेशक मंडल की मंजूरी

फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healcthcare) ने बीएसई को बताया है कि कंपनी को इसके निदेशक मंडल की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यह मंजूरी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (क्यूआईपी), विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड (एफसीसीबी), परिवर्तनीय प्रतिभूतियों या किसी अन्य विधि से 5,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए मिली है। अभी कंपनी को इसके लिए सालाना आम बैठक में शेयरधारकों की भी मंजूरी लेनी है।
बीएसई में शुक्रवार को फोर्टिस हेल्थकेयर का शेयर 1.20 रुपये (0.64%) की मामूली बढ़त के साथ 188.55 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 199.00 रुपये और निचला स्तर 141.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख