शेयर मंथन में खोजें

जीओसीएल कॉरपोरेशन (GOCL Corporation) का लाभ 12.32% घटा

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में जीओसीएल कॉरपोरेशन का लाभ 12.32% घट कर 6.90 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही में कंपनी को 7.87 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस साल की समान अवधि में कंपनी की आय 114.25 करोड़ रुपये के मुकाबले 14.17% बढ़ कर 130.45 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में जीओसीएल कॉरपोरेशन के शेयर शुक्रवार को 9.85 रुपये या 4.74% की बढ़त के साथ 217.45 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 225 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 198.50 रुपये तक फिसला। 5 अगस्त 2016 को यह शेयर 225 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है जबकि 26 फरवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर 120 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख