शेयर मंथन में खोजें

थॉमस कुक (Thomas Cook) ने बढ़ाया प्रधानमंत्री के अभियान में अपना समर्थन

थॉमस कुक (Thomas Cook) ने बीएसई को जानकारी दी है कंपनी ने प्री-फ्रैब्रिकेटेड सेनिटरी इंस्टोलेशन की शुरुआत कर दी है।

कंपनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में अपना समर्थन बढ़ाते हुए इसकी शुरुआत की है। कंपनी ने देश में प्रख्यात पर्यटन स्थानों में से एक ऊटी में पहले प्री-फ्रैब्रिकेटेड सेनिटरी इंस्टोलेशन की शुरुआत की है।
थॉमस कुक के शेयर में आज गिरावट का रुख है। बीएसई में थॉमस कुक का शेयर शुक्रवार के 198.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 200.00 रुपये पर खुला, मगर जल्द ही लाल निशान पर पहुँच गया। करीब 12.30 बजे यह 1.25 रुपये या 0.63% की गिरावट के साथ 196.75 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 228.80 रुपये और निचला स्तर 165.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख