शेयर मंथन में खोजें

मनपसंद बेवरेजज (Manpasand Beverages) ने इस शहर में की नयी उत्पाद इकाई स्थापना, शेयर में मजबूती

मनपसंद बेवरेजज ने नयी इकाई की स्थापना की है।

कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी ने हरियाणा में उत्पादन इकाई की स्थापना की है। वर्तमान में इकाई की क्षमता प्रति दिन 120,000-125,000 केस है। बीएसई में मनपसंद बेवरेजज के शेयर आज मंगलवार को अच्छी बढ़त के साथ 734.50 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 734.50 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 718 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.17 बजे कंपनी के शेयर 4.40 रुपये या 0.61% की मजबूती के साथ 731.35 रुपये पर चल रहा है। 19 अगस्त 2016 को यह शेयर 759 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 26 अगस्त 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 369.30 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख