शेयर मंथन में खोजें

एनटीपीसी (NTPC) ने जुटाये 800 करोड़ रुपये

एनटीपीसी ने 800 करोड़ रुपये जुटाये है।

कंपनी ने प्रति वर्ष 7.58% कूपन दर के साथ प्राइवेट प्लेसमेंट के माध्यम से सुरक्षित गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जाकी कर यह राशि जुटायी है। इस एनसीडी की परिपक्वता अवधि 10 वर्ष की है। इस प्रक्रिया से प्राप्त धन राशि का उपयोग कंपनी के ऋण का भुगतान करने / पूंजीगत व्यय के वित्त पोषण के लिए किया जायेगा। बीएसई में एनटीपीसी के शेयर आज मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ 163.90 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 164 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 158 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 3.09 बजे कंपनी के शेयर 4.55 रुपये या 2.78% की गिरावट के साथ 159.10 रुपये पर चल रहा है। 19 अगस्त 2016 को यह शेयर 169.95 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। 25 अगस्त 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 107.20 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख