शेयर मंथन में खोजें

जिलेट इंडिया (Gillette India) का लाभ घटा, शेयर 3.84% गिरे

जिलेट इंडिया के लाभ में गिरावट आयी है।

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी का लाभ 35.60% घट कर 46.90 करोड़ रुपये हो गया है , जो पिछले साल की समान तिमाही में 72.83 करोड़ रुपये था। सालाना आधार पर कंपनी की कुल आय पिछले साल की समान तिमाही के 540.91 करोड़ रुपये के मुकाबले 5.77% घट कर 509.69 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च भी 496.12 करोड़ रुपये से घट कर 446.37 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में जिलेट इंडिया के शेयर आज मंगलवार को बढ़त के साथ 4,800 रुपये पर खुले। करोबार के दौरान यह शेयर 4,840 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 4,582 रुपये तक फिसले। कारोबार समाप्त होने पर कंपनी के शेयर 182.70 रुपये या 3.84% की गिरावट के साथ 4,580 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख