शेयर मंथन में खोजें

जुबिलेंट लाइफसाइंसेज (Jubilant Life Sciences) को मिली मंजूरी, शेयर में मजबूती

जुबिलेंट लाइफसाइंसेज को एएनडीए से मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को टेल्मिसर्टन टेबलेट के लिए एएनडीए से अंतिम मंजूरी मिल गयी है। टेल्मिसर्टन टेबलेट का उपयोग उच्च रक्तचाप के इलाज के लिए किया जाएगा। बीएसई में कंपनी के शेयर में तेजी देखी जा रही है। आज यानी बुधवार को यह शेयर बढ़त के साथ 505.10 रुपये पर खुले। सुबह करीब 9.42 बजे कंपनी के शेयर 8.70 रुपये या 1.72% की मजबूती के साथ 513.30 रुपये पर चल रहा है। 19 अगस्त 2016 को यह शेयर 522.50 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। 8 सितंबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 261 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख