शेयर मंथन में खोजें

इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) को मिला आशय पत्र

इंद्रप्रस्थ गैस को आशय पत्र मिला है।

कंपनी को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड से रेवाड़ी में सिटी गैस वितरण (सीजीडी) नेटवर्क के विकास के लिए यह आशय पत्र मिला है। बीएसई में इंद्रप्रस्थ गैस के शेयर आज यानी बुधवार को बढ़त के साथ 759.95 रुपये पर खुले। लेकिन दिन बढ़ने के साथ ही कंपनी के शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है। कारोबार के दौरान यह शेयर 765 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 749.25 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.55 बजे कंपनी के शेयर 4.15 रुपये या 0.55% की कमजोरी के साथ 753.10 रुपये पर चल रहा है। 23 अगस्त 2016 को यह शेयर 786.10 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 25 अगस्त 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 433.40 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख