शेयर मंथन में खोजें

8के माइल्स सॉफ्टवेयर (8K Miles Software) को मिली निदेशक मंडल की मंजूरी

8के माइल्स सॉफ्टवेयर सर्विसेज को निदेशक मंडल से मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी की निदेशक मंडल की आज हुई बैठक में क इक्विटी शेयरों के उप-विभाजन और बोनस शेयर जारी करने की मंजूरी मिल गयी है। इस खबर के बाद से कंपनी के शेयर में तेजी देखी जा रही है। बीएसई में 8के माइल्स के शेयर आज बढ़त के साथ 2,185 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 2,239.75 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 2,090.05 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.10 बजे कंपनी के शेयर 41.05 रुपये या 1.90% की मजबूती के साथ 2,205.05 रुपये पर चल रहा है। 14 जनवरी 2016 को यह शेयर 2,550 रुपये तक ऊपर गया जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। 25 अगस्त 2015 को 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 855.25 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख