शेयर मंथन में खोजें

ल्युपिन (Lupin) की सहायक कंपनी को यूएसएफडीए से मिली मंजूरी

ल्युपिन को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन से (यूएसएफडीए) मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कंपनी अमेरिका स्थित सहायक कंपनी को जेविस फार्मा को यूएसएफडीए से जयवॉक्स टैबलेट 600 एमजी के जेनरिक संस्करण लाइनजोलिड 600 एमजी की बिक्री की अंतिम मंजूरी मिल गयी है। लाइनजोलिड का उपयोग ग्राम पॉजिटिव बैक्टिरिया से हुए संक्रमण के इलाज के लिए किया जाएगा। बीएसई में ल्युपिन के शेयर आज बुधवार को गिरावट के साथ 1,553 पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,553 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 1,505 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 3.25 बजे कंपनी के शेयर 35.30 रुपये या 2.27% की गिरावट के साथ 1,519.35 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख