शेयर मंथन में खोजें

यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी के बावजूद सिप्ला (Cipla) के शेयर में कमजोरी

दवा कंपनी सिप्ला (Cipla) को वोल्टारेन जेल (डिक्लोफेनाक सोडियम टॉपिकल जेल) के लिए यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी मिल गयी है।

वोल्टारेन जेल और इसके जैसे अन्य जेल की अमेरिका में जून 2018 तक एक साल की अवधि में 35.3 करोड़ डॉलर की बिक्री रही है। कंपनी अगले सप्ताह में अमेरिका को इसका निर्यात करेगी। इस जेल का इस्तेमाल जोड़ों के ऑस्टियोआर्थराइटिस दर्द में राहत पहुँचाने के लिए किया जाता है।
उधर बीएसई में सिप्ला का शेयर 637.10 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 639.50 रुपये पर खुला। मामूली वृद्धि के साथ शुरुआत के बाद सिप्ला का रुख नीचे की ओर है। करीब 11.40 बजे कंपनी का शेयर 7.25 रुपये या 1.14% की गिरावट के साथ 629.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख