शेयर मंथन में खोजें

शानदार तिमाही नतीजों के बावजूद एम्फैसिस (Mphasis) के शेयर में गिरावट

2017 की अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले 2018 की समान अवधि में आईटी सेवा प्रदाता एम्फैसिस (Mphasis) का मुनाफा 38% अधिक रहा।

एम्फैसिस ने 187.2 करोड़ रुपये की तुलना में 258.3 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इसी बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,536 करोड़ रुपये से 18.5% बढ़ कर 1,820.2 करोड़ रुपये हो गयी। तिमाही दर तिमाही पर देखें तो एम्फैसिस के मुनाफे में 8.7% और शुद्ध आमदनी 4.3% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। बता दें कि आईटी, दूरसंचार, बैंकिंग और पूँजी बाजार क्षेत्र में प्रदर्शन से एम्फैसिस के नतीजों को सहारा मिला है।
एम्फैसिस प्रत्यक्ष मुख्य आमदनी वार्षिक आधार पर 21.3% और तिमाही आधार पर 8.5% बढ़ी। वहीं स्थिर मुद्रा में कंपनी आमदनी सालाना आधार पर 14.8% और पिछली तिमाही के मुकाबले 4.5% अधिक रही। कंपनी की आईटी, दूरसंचार और मनोरंजन क्षेत्र में साल दर साल आधार पर 53.8% आमदनी बढ़ी, जबकि बैंकिंग और पूँजी बाजार में 7.9% का इजाफा हुआ। इसके अलावा जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले एम्फैसिस का एबिट 3.4% की बढ़ोतरी के साथ 302.20 करोड़ रुपये और एबिट मार्जिन 16 आधार अंकों की गिरावट के साथ 16.6% रह गया।
हालाँकि बेहतर नतीजों का एम्फैसिस के शेयर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। बीएसई में एम्फैसिस का शेयर 1,193.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,213.00 रुपये पर खुला और 1,143.15 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 12 बजे एम्फैसिस का शेयर 38.90 रुपये या 3.26% की कमजोरी के साथ 1,154.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख