शेयर मंथन में खोजें

सरकार ने दिखायी आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) में हिस्सेदारी बिकवाली को हरी झंडी

केंद्र सरकार ने आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) में अपनी हिस्सेदारी 50% से कम होने पर कोई आपत्ति नहीं व्यक्त की है।

बैंक ने जानकारी दी है कि सरकार ने अपनी नियंत्रण हिस्सेदारी 50% से कम होने और बहुमत हिस्सा एलआईसी (LIC) को बेचने पर सहमति जता दी है। इसके साथ आईडीबीआई बैंक-एलआईसी के सौदे का रास्ता साफ हो गया है, जिसके तहत सरकारी बीमा कंपनी बैंक में 51% हिस्सेदारी खरीदेगी। बता दें कि एलआईसी की आईडीबीआई में इस समय 7.98% हिस्सेदारी है।
उधर बीएसई में आईडीबीआई बैंक का शेयर 61.85 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 62.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 62.70 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जबकि 60.95 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में बैंक का शेयर 0.35 रुपये या 0.57% की मजबूती के साथ 62.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख