शेयर मंथन में खोजें

ऊपरी सर्किट पर पहुँचा अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) का शेयर

हिस्सेदारी खरीदने की खबर से अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) का शेयर आज ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है।

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने अदाणी ट्रेडकॉम (Adani Tradecom) और अदाणी ट्रेडिंग सर्विसेज (Adani Trading Services) से अदाणी रीन्यूएबल एनर्जी (Adani Renewable Energy) की 100% इक्विटी शेयर पूँजी खरीद ली है। मार्च 2015 में शुरू हुई अदाणी रीन्यूएबल एनर्जी एकीकृत नवीकरणीय विद्युत पार्कों का विकास करती है।
बीएसई में अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 63.75 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले लाल निशान में 61.10 रुपये पर खुला। मगर शुरुआती 15 मिनट में ही यह 66.90 रुपये के ऊपरी सर्किट भाव पर पहुँच गया। इसके बाद शेयर में थोड़ा उतार-चढ़ाव आया है। मगर साढ़े 10 बजे के करीब यह 3.15 रुपये या 4.94% की बढ़ोतरी के साथ 66.90 रुपये पर ही है। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख