शेयर मंथन में खोजें

सपाट रहा वोल्टास (Voltas) का मुनाफा, शेयर 2% से अधिक मजबूत

टाटा समूह (Tata Group) की वोल्टास (Voltas) के अप्रैल-जून तिमाही में 187.91 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

वहीं 2017 की समान तिमाही में कंपनी को 187.91 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस दौरान वोल्टास की शुद्ध आमदनी 1,968.1 करोड़ रुपये से 9.1% की बढ़ोतरी के साथ 2,148.1 करोड़ रुपये रही।
उधर वोल्टास की इलेक्ट्रो-मैकेनिकल परियोजना और सेवा क्षेत्र की आमदनी 31% अधिक 866.4 करोड़ रुपये रही। मगर इसकी यूसीपी (एकात्मक शीतलन उत्पाद) आमदनी साल दर साल दर आधार पर ही 2% घट कर 1,191.1 करोड़ रुपये और ईपीएस आमदनी 15% घट कर 77.2 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में वोल्टास का शेयर 592.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 598.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 614.95 रुपये के ऊपरी भाव तक गया। करीब 2.35 बजे कंपनी के शेयरों में 10.20 रुपये या 2.14% की बढ़ोतरी के साथ 605.55 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख