शेयर मंथन में खोजें

43% अधिक रहा हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) का मुनाफा

पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में एल्यूमीनियम उत्पादक कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) का मुनाफा 43% बढ़ा।

कंपनी का मुनाफा 289.5 करोड़ रुपये से के मुकाबले 413.5 करोड़ रुपये हो गया। वहीं इसकी आमदनी 9,775 करोड़ रुपये से 8.4% की बढ़त के साथ 10,593 करोड़ रुपये हो गयी। कंपनी के लाभ और आमदनी में एल्युमीनियम व्यापार से काफी सहारा मिला है। वहीं कंपनी का एबिटा 15% की बढ़त के साथ 1,325 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 11.8% से बढ़ कर 12.5% हो गया।
एल्युमीनियम क्षेत्र में हिंडाल्को का एल्यूमिना उत्पादन 4% घट कर 6.95 लाख टन, एल्यूमिनम उत्पादन 0.6% की मामूली बढ़त के साथ 3.23 लाख टन और वीएपी (मूल्य वर्धित एल्यूमीनियम उत्पाद) उत्पादन 2.6% की बढ़ोतरी के साथ 1.13 लाख टन रहा।
उधर बीएसई में एसबीआई का शेयर 227.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 229.95 रुपये पर खुला, जो कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर भी रहा। अधिकतर समय लाल निशान में रहने के बाद अंत में हिंडाल्को का शेयर 5.05 रुपये या 2.22% की गिरावट के साथ 222.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख