शेयर मंथन में खोजें

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) की 100 से अधिक शाखाएँ खोलने की योजना

खबरों के अनुसार कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) चालू वित्त वर्ष में 100 से अधिक शाखाएँ खोलने की योजना बना रहा है।

खबर है कि बैंक अपने मौजूदा 1,391 शाखाओं के नेटवर्क को 1,500 तक बढ़ायेगा। कोटक महिंद्रा बैंक दुबई इंटरनेशनल सेंटर में भी एक नयी शाखा खोलने पर काम कर रहा है। इस समय 1,391 शाखाओं के साथ ही बैंक के 2,231 एटीएम भी हैं। इसकी 45% शाखाएँ मेट्रो शहरों, 21% शहरी क्षेत्र और बाकी 34% अर्ध-शहरी और ग्रामीण इलाकों में हैं।
इस खबर के बीच बीएसई में बैंक का शेयर बढ़त के साथ खुला है। 1,244.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले यह 1,257.70 रुपये पर शुरुआत के बाद 9.20 बजे 8.10 रुपये या 0.65% की मजबूती के साथ 1,253.00 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख