शेयर मंथन में खोजें

प्रमोटर द्वारा हिस्सेदारी बिकवाली की खबर से फिसला महानगर गैस (Mahanagar Gas) का शेयर

आज महानगर गैस (Mahanagar Gas) के शेयर में 5.5% से अधिक की गिरावट आयी है।

खबरों के अनुसार महानगर गैस की विदेशी प्रमोटर कंपनी बीजी एशिया पैसिफिक (BG Asia Pacific) कंपनी की 14% हिस्सेदारी बेच सकती है। इस सौदे के लिए 851 रुपये प्रति शेयर का भाव तय किया गया है। बीजी एशिया पैसिफिक, महानगर गैस के 1.38 करोड़ शेयर बेचेगी, जिनका कुल मूल्य करीब 11.91 अरब रुपये है।
बीएसई में महानगर गैस का शेयर 899.85 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 868.80 रुपये पर खुल कर 838.00 रुपये के निचले भाव तक फिसला। करीब पौने 12 बजे कंपनी के शेयरों में 53.10 रुपये या 5.90% की गिरावट के साथ 846.75 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख