शेयर मंथन में खोजें

सेल (SAIL) की गैर-संचालित संयुक्त उद्यम कंपनियों से बाहर निकलने की योजना

खबरों के अनुसार देश की सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी सेल (SAIL) ने गैर-निष्पादित और गैर-संचालित संयुक्त उद्यम कंपनियों में हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया शुरू की है।

सेल कुछ संयुक्त उद्यम कंपनियों में अपने निवेश को मुद्रीकृत करने के विकल्पों की भी तलाश कर रही है। कंपनी ने इस बारे में अपनी संयुक्त कंपनियों को जानकारी दे दी है, जो बिजली उत्पादन, रेल के डिब्बों का निर्माण, स्लैग सीमेंट उत्पादन, कोकिंग कोयले की आपूर्ति जैसे क्षेत्रों में हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में सेल का शेयर 75.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 76.45 रुपये पर शुरुआत के बाद 77.70 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब सवा 11 बजे यह 2.10 रुपये या 2.78% की मजबूती के साथ 77.55 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख