शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) ने बेची 3,000 करोड़ रुपये की फाइबर संपत्तियाँ

रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) ने रिलायंस जियो (Reliance Jio) को 3,000 करोड़ रुपये की फाइबर संपत्तियों और संबंधित इन्फ्रा की बिक्री पूरी कर ली है।

इन संपत्तियों में 1.78 लाख किमी लंबी फाइबर संपत्तियाँ शामिल हैं। यह बिकवाली रिलायंस कम्युनिकेशंस की उस योजना का हिस्सा है, जिसके तहत यह टावर, स्पेक्ट्रम और रियल एस्टेट संपत्तियाँ बेच कर ऋणदाताओं का 25,000 करोड़ रुपये का कर्ज चुकायेगी।
दूसरी तरफ बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर 19.09 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 19.48 रुपये पर खुला। अभी तक रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयर ने एक दायरे में ही कारोबार किया है। करीब पौने 12 बजे कंपनी के शेयरों में 0.05 रुपये या 0.26% की मामूली गिरावट के साथ 19.04 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख