शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की इकाई ने खरीदी जेनेसिस कलर्स में अतिरिक्त हिस्सेदारी

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी रिलायंस ब्रांड्स (Reliance Brands) ने लग्जरी परिधान कंपनी जेनेरिस कलर्स (Genesis Colors) में अतिरिक्त 3.07% हिस्सेदारी खरीदी है।

करीब 9.89 करोड़ रुपये के इस सौदे के बाद रिलायंस ब्रांड्स की 1998 में शुरू हुई जेनेरिस कलर्स में कुल हिस्सेदारी 49.46% हो गयी है।
इस खबर से रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया है। बीएसई में कंपनी का शेयर 1,278.05 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 1,280.05 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 1,296.20 रुपये के नये रिकॉर्ड स्तर तक चढ़ा। करीब 12.35 बजे कंपनी के शेयरों में 14.95 रुपये या 1.17% की मजबूती के साथ 1,293.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख