शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) की दो विदेशी सहायक इकाइयाँ बेचने की योजना

खबरों के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) घाना तथा त्रिनिदाद और टोबैगो में स्थित अपनी विदेशी सहायक इकाइयाँ बेचने की योजना बना रहा है।

किसी सरकारी बैंक द्वारा अंतरराष्ट्रीय इकाइयाँ बेचने की यह पहली कोशिश है। बैंक ऑफ बड़ौदा की इन दोनों इकाइयों का कुल मिला कर कारोबार 1,000 करोड़ रुपये से कम है। साथ ही यह दोनों इकाइयाँ तीन-तीन खुदरा शाखाओं का संचालन करती हैं। इससे पहले बैंक ने जून में बहरेन और नासाउ शाखाओं को बंद किया था और अब यह बाहामास शाखा को बंद करने की प्रक्रिया में है।
उधर बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 147.35 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 148.60 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान 152.55 रुपये का ऊपरी स्तर छू कर अंत में बैंक का शेयर 2.65 रुपये या 1.80% की वृद्धि के साथ 150.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख