शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : पावर ग्रिड, इन्फोसिस, आईडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, टाटा मोटर्स और बीएचईएल
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें पावर ग्रिड, इन्फोसिस, आईडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, टाटा मोटर्स और बीएचईएल शामिल हैं।
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें पावर ग्रिड, इन्फोसिस, आईडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, टाटा मोटर्स और बीएचईएल शामिल हैं।
बेंगलुरु स्थित स्वास्थ्य सेवा प्रदाता नारायण हृदयालय (Narayana Hrudayalaya) ने हेल्थ सिटी कैमन की शेष 71.4% हिस्सेदारी का खरीदारी सौदा पूरा कर लिया है।
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने अंतरराष्ट्रीय इनकमिंग कॉल पर टर्मिनेशन शुल्क 53 पैसे/मिनट से घटा कर 30 पैसे/मिनट कर दिये हैं।
साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में मुथूट कैपिटल (Muthoot Capital) का मुनाफा 143.78% बढ़ा।
यस बैंक (Yes Bank) ने यूरोपीयन इन्वेस्टमेंट बैंक (European Investment Bank) के साथ मिल कर 40 करोड़ डॉलर की ग्रीन परियोजना शुरू की है।